आगरा: रूनकता में असलाह के दम पर चार बदमाशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम, सीसीटीवी आया सामने
Agra, Agra | Feb 16, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत रूनकता में चार बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें सिटी मॉल के दो एग्जीक्यूटिव से ढाई लाख रुपए कैश, लैपटॉप और मोबाइल साथ ही दोनों एग्जीक्यूटिव के वाहन लेकर बदमाश फरार हो गए । इस घटना का वीडियो सामने आया है। इस दौरान जाम को लगता देख दोनों एग्जीक्यूटिव के वाहन छोड़कर बदमाश फरार हो गए।