आगरा: पशु क्रूरता से संबंधित वायरल वीडियो में संलिप्त दो अभियुक्त शास्त्रीपुरम से गिरफ्तार
Agra, Agra | Feb 16, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्रीपुरम का पशु क्रूरता से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्वान को रस्सी से बांधकर खींचने का मामला सामने आया है। इसी क्रम में पुलिस ने वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लिया,और घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को शास्त्रीपुरम से गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।