लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। ईसानगर–सिसैया मार्ग पर इमलिया गांव के पास बाइक और डनलप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।