आरा: अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन ने किया पीरों में नॉमिनेशन
Arrah, Bhojpur | May 9, 2024 अगिआंव विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन ने किया नॉमिनेशन। पिरो अनुमंडल कार्यालय में नॉमिनेशन का ऑफिशियल कार्यक्रम हुआ। उसके बाद रोड शो और कई सभाएं हुई। जिसमें इंडिया गठबंधन के कई विधायक और पूर्व विधायक शामिल हुए। नॉमिनेशन के बाद शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि चुनाव में रोजगार व विकास मुख्य मुद्दा रहेगा।