आरा: पुरानी बिल्डिंग से नए भवन में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को किया गया शिफ्ट, मरीजों की मिलेगी आधुनिक सुविधा
Arrah, Bhojpur | May 8, 2024 सदर अस्पताल में बने मॉडर्न भवन में इमरजेंसी वार्ड को आज किया गया शिफ्ट। बताते चले कि कई महीने पूर्व तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने नए भवन का किया था उद्घाटन। लेकिन तकनीकी समस्या के वजह से इमरजेंसी वार्ड को नहीं किया जा रहा था शिफ्ट। आज सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक शशिकांत के मदद से नए भवन में इमरजेंसी वार्ड को शिफ्ट किया गया है।