झांसी: आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर झांसी में भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर बोला
Jhansi, Jhansi | Jun 27, 2025 झांसी में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस समेत सपा और आरजेडी को घेरा है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा मुलायम सिंह यादव की आत्मा आज रो रही होगी कि इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस की गोद में समाजवादी पार्टी बैठ गई है। वहीं, उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर भी हमला बोला। कहा कि लालू प्रसाद ने भी इमरजेंसी झेली है।