नादौन: दीपावली की रात जिला में हुई आगजनी की छह घटनाएं, परिवारों को लाखों का हुआ नुकसान
दीपावली की रात को हमीरपुर जिला में आगजनी की छह घटनाएं हुई है जिनमें लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन लाखों में है। बताया जा रहा है कि एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान जल जाने से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। वही रिहायशी मकान और पशुशालाएं भी आग की भेंट चढ़े हैं।