हरदोई: डीएम ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में सुनी फरियाद, 116 लोग पहुंचे, कई लोगों को योजनाओं का तुरंत लाभ मिला
Hardoi, Hardoi | Sep 15, 2025 कलेक्ट्रेट ऑफिस में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। 2 व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया गया, 1 दिव्यांग पेशन योजना से जोड़ा गया तथा 2 बच्चों को स्पान्शरशिप योजना से जोड़ा गया।