खुर्जा: खुर्जा अगवाल फाटक के पास सड़क हादसे में टेंपो और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, पांच घायल
खुर्जा क्षेत्र में अगवाल फ्लाईओवर के निकट आज सुबह एक सड़क हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और दो अन्य यात्रियों की मौत हो गई है, सड़क हादसे में टेंपो और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हुई टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हुए और दो की मौत हो गई, हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 5:00 बजे हुआ बताया गया।