सलेमपुर: खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द गांव में देवरानी-जेठानी के बीच हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द गांव में एक दिन पहले लकड़ी रखने के विवाद में देवरानी,जेठानी में जमकर मारपीट हो गई ।जिसमें माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई । जिनका उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।वही पीड़िता इस मामले में सोमवार की सुबह 10:00 बजे पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।