सलेमपुर: बरठा चौराहे के पास यात्रियों से भरी कमांडर जीप कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, पांच लोग घायल
मौनी अमावस्या पर रविवार की भोर 5:00 बजे सलेमपुर से बरहज जा रहे हैं यात्रियों से भारी कमांडर जीप बरठा चौराहे के पास कोहरे की वजह से अनियंत्रित होकर, सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे उसमें बैठे पांच लोग घायल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक है जिनका उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।