सिमरिया: वेतन देयक समय पर करें जनरेट सिमरिया तहसील कार्यालय से प्राप्त हुई जानकारी
Simariya, Panna | May 23, 2024 वेतन देयक समय पर करें जनरेट सिमरिया तहसील कार्यालय से प्राप्त हुई जानकारी ---- सिमरिया तहसील कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई की जिला कोषालय अधिकारी गौरव गुप्ता ने जिले के सभी आहरण-संवितरण अधिकारियों से शासकीय सेवकों के मई माह का वेतन देयक समय पर अविलंब जनरेट करने का अनुरोध किया है, जिससे एक जून को शत प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जा सके।