ग्राम पंचायत मातहा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रसिद्ध बसंत उत्सव मेला (रामवन मेला) बुधवार को गरिमामय समारोह के साथ संपन्न हुआ। वार्षिक मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण माहेश्वरी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मानस संघ राम वन के अध्यक्ष श्री अखंड प्रताप सिंह ने की।