जमालपुर क्षेत्र के भभौरा गांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने की मांग को लेकर सरदार सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क को अविलंब बनाए जाने की मांग की। बताया कि काफी दिनों से सड़क खराब है। लेकिन इसे बनवाया नहीं जा रहा है। विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी उदासीन है।