हिलसा: चमरबिगहा गांव में बदमाशों ने एक युवक को मारपीट कर किया जख्मी
Hilsa, Nalanda | Sep 3, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के चमरबिगहा गांव में बदमाशों ने एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जख्मी युवक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के चमर बिगहा गांव निवासी क्षरविंद्र रविदास के पुत्र चिंटू कुमार के रूप में किया गया। मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के सूचना हिलसा थाना पुलिस को दे दी गई है।