अम्बाला: अंबाला से बिहार के लिए तीन महीने तक एसी बसें चलेंगी, दिवाली और छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत
Ambala, Ambala | Oct 21, 2025 अंबाला से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आगामी दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए अंबाला से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए सीधी वातानुकूलित (एसी) निजी बस सेवा शुरू की गई है। यह सुविधा अगले तीन महीनों तक उपलब्ध रहेगी, जिससे त्योहारों पर अपने घर जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।