पलिया कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 4.45 अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है।