गुरुवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार तहसील बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन भानू ने धान क्रय केंद्रों, नहरों की सफाई और अवैध कब्जों की अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में किसानों ने उप जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा।