धौलपुर: कार ने खड़े लोडिंग टेंपो में मारी टक्कर, 15 लोग घायल
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। सड़क पर खड़ा एक युवक भी कार की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल धौलपुर में इलाज के लिए पहुंचाया, जहा