चांपा: कमरीद गांव के रोड में 10 फीट का अजगर सांप दिखा, लोगों में दहशत का माहौल, मौके पर जुटी भीड़
जांजगीर-चांपा के जिले के कमरीद गांव के रोड में 10 फिट का अजगर सांप दिखा है. सांप के दिखने से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। यहां लोगों ने बताया कि अजगर सांप रोड पार कर रहा था. इस दौरान सांप को देखा गया है. सांप की दिखने से आस-पास के लोगों में दहशत है और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. फिलहाल, रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई है।