समस्तीपुर: शहर में श्रम संसाधन विभाग का छापा, दो प्रतिष्ठानों से दो बाल मजदूर मुक्त
समस्तीपुर शहर के निजी संस्था के रेड एंड रेस्क्यू इंचार्ज सोनेलाल ठाकुर शनिवार 1:00 बजे बताया कि श्रम संसाधन विभाग के छापा दल के द्वारा शहर स्थित दो प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया है। दोनों बाल मजदूरों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया जाएगा।