समस्तीपुर के एससी/एसटी व महिला थाने को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन मिलेगा। सब कुछ ठीक रहा तो एक साल के अंदर नया मॉडल भवन मिल जायेगा। इसको लेकर निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं एससी/एसटी थाने के पुराने जर्जर भवन को एक हफ्ते के अंदर तोड़ा जाएगा।