कटनी नगर: कुठला थाना अंतर्गत मंडी प्रांगण में बने मतगणना स्थल का ऑब्जर्वर, एडिशनल एसपी व अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तौर पर युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। कुठला थाना अंतर्गत मंडी प्रांगण में बने मतगणना स्थल का कटनी पहुंचे आब्जर्वर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एडिशनल एसपी एवं अपर कलेक्टर मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने के बाद दिशा-निर्देश दिया।