मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के धनौर गांव स्थित बागमती नदी का जलस्तर घटने के बाद एनएच 527 सी का निर्माण कार्य जोर शोर से शुरू कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे में एनएचआई के अधिकारियों ने जांच पड़ताल किया। जानकारी के मुताबिक बीते तीन महीने से बागमती नदी पर बनाई जा रही पुल का निर्माण कार्य धीमा कर दिया गया था।