साईं खेड़ा: जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश गाडरवारा नगर में,
नरसिंहपुर जिला गाडरवारा के शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में जनशिक्षा केंद्र की अधीनस्थ शालाओं के प्रधानपाठकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में साईंखेड़ा बीआरसी संदीप स्थापक ने प्रधानपाठकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि 18 जून से 20 जून तक स्कूल चलें हम अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम शालाओंमें मनाया जाएगा, सभी शिक्षक विशेष तैयारी करें।