साईं खेड़ा: ग्राम पंचायत तुमड़ा में जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत किया गया श्रमदान, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे मौजूद
नरसिंहपुर जिला जनपद पंचायत साई खेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़ा में आज जल गंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ है जिसमें जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बसंत तिवारी जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत, भाजपा वरिष्ठ नेता गौरीशंकर खेमरिया सहित जनपद कर्मचारी सहित समितियां के सदस्य, ग्राम के नागरिक मौजूद रहे ।