उदयपुर जिले के नवानिया में एनसीसी के कैडेट्स ने गुरुवार शाम 5 बजे तक मानवता की मिशाल पेश करते हुए आमजन की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। दरसल एनसीसी सप्ताह के अवसर पर वेटरनरी कॉलेज और 2 राज आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) शिव शर्मा ने रक्तदान के लिए प्रेरित किया।