मसौढ़ी: पटना गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत
Masaurhi, Patna | Jan 13, 2025 पटना गया रेलखंड के तारेगना रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कटकर एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतिका महिला की पहचान धनरूआ थाना के रघुनाथपुर गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष ने बताया की पति अनिल कुमार के बयान पर सोमवार की शाम 5:00 तारेगना जीआरपी थाना में युडी केस दर्ज कराई गई है।