आरा: बड़की सनदिया गांव के समीप ऑटो और बाइक की आपसी टक्कर में सवारी से भरी ऑटो पलट गई, हादसे में पांच लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jun 14, 2025 आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव के समीप ऑटो व बाइक की आपसी टक्कर में सवारी से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार मां-बेटे समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं जख्मी बाइक सवार युवक भी मामूली रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज निजी अस्पताल में करा