आरा: असनी बसवरिया टोला के समीप ऑटो ने बाजार से पैदल लौट रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मारी, हादसे में हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 13, 2025 जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी बसवरिया टोला के समीप शुक्रवार की देर शाम ऑटो ने बाजार कर पैदल वापस लोट रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी स्व. ललस यादव के 52 वर्षीय पुत्र ललन सिंह है एवं वह पेशे से किसान थे।