बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर का फिसला पैर, नीचे गिरने के कारण हुई मौत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर राजा अली (18) की मौत हो गई। परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था के बिना काम करने को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाया है। राजा के पिता अख्तर अली ने बताया कि उनका बेटा फैक्ट्री के निर्माण में वेल्डिंग का काम कर रहा था। वेल्डिंग करते समय ऊपर से पैर फिसल गया।