बरेली: थाना कैंट क्षेत्र नकटिया में कपड़ों के शोरूम में लगी आग, भारी नुकसान की आशंका
थाना कैंट की नकटिया चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास में आज सुबह कपड़ों के एक शोरूम में आग लग गई। दुकान में कपड़े और जूते रखे हुए थे जिस वजह से आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन इसी बीच सूचना पाकर नकटिया चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।