प्रतापगढ़: अहंकार की टकराहट: प्रतापगढ़ कलेक्टर और सांसद का विवाद लोकसभा तक पहुंचा, डीएमएफटी फंड पर उठे गंभीर सवाल
अहंकार की आंच जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बीच भड़कती है, तो उसका असर सीधे विकास कार्यों पर पड़ता है। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ से सामने आया है, जहां कलेक्टर और सांसद के बीच का विवाद अब लोकसभा तक गूंज चुका है और डीएमएफटी फंड के उपयोग पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। अहंकार की इस टकराहट ने प्रतापगढ़ जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को चर्चा के केंद्र में