रातू: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कामगार एवं श्रमिक साथियों से लोकसभा के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की
Ratu, Ranchi | May 1, 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर सभी कामगार एवं श्रमिक साथियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे इस लोकसभा चुनाव के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए सपरिवार मतदान करने जरूर जाएं। उन्होंने कहा कि आरपी एक्ट की धारा 135 (बी) के तहत मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश देय है।