रामगढ थाना क्षेत्र के सूरजबेदवा पुलिया से 15 फीट गहरी खाई में एक टेम्पो के नीचे गिर जाने से जख्मी हुई दुखनी देवी पति विगान परहिया की गुरूवार सुबह मौत हो गयी। घटना में महिला को गंभीर चोट आयी थी। मेदिनीनगर में हल्का फुल्का इलाज कराने के बाद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण परिजन उसे घर ले आये थे। इसी बीच अचानक उसने दम तोड़ दिया।