बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर काली मंदिर के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां रांची लौट रहे परिवार की हुंडई क्रेटा कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में फरीन तालत (25), नौसीन तालत (23) और मुसरफ अहमद (25) शामिल हैं।