मांझा: गौसिया गांव में चोरी, 40 लाख रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के गौसिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 40 लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं हेमंत कुमार तिवारी के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ सोमवार की दोपहर 2:00 बजे थाने में लिखित आवेदन दी गई है। पुलिस आवेदन लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।