मांझा: दानापुर रोड पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, डायल 112 पुलिस जाँच कर रही है
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के दानापुर रोड में स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच शनिवार की दोपहर 1:00 बजे टक्कर हो गई। जिसमें स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हुई है।