कटनी नगर: जुहला बाईपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वन प्राणी चीतल को मारी टक्कर मौके पर पहुंचे यातायात कर्मी ने पिलाया पानी।
कटनी जिले के जुहला बाईपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वन प्राणी चीतल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया और बेहोश हो गया मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस कर्मी ने घायल चीतल को दवाई लगाकर पानी पिलाया जिससे वह ठीक होकर वापस जंगल की तरफ निकल गया इसकी एक तस्वीर यातायात पुलिस ने जारी की है।