बेलछी प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बेलछी में सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को सुबह 11 बजे बिजली विभाग द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया। कनीय विद्युत अभियंता शैलेश चौधरी ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। इस कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने.