नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अधिकांश होटल , होम स्टे व गेस्ट हाउस पैक हो गए हैं, पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से पट गई हैं। आपको बता दें दीपावली पर्व में रविवार शाम चार बजे तक सैलानियों का आना जारी रहा। इस दौरान नैनीताल के पर्यटन स्थलों में खासी रौनक देखी गई। मालरोड की रंगत में निखार नजर आया।