नांगल राजावतान: नयागांव के सन्नी गोठवाल ने दौसा जिला चिकित्सालय में अपने जीवन का 48 वीं बार किया ब्लड डोनेट
नयागांव श्रीरामचंद्रपुरा निवासी मोतीलाल उर्फ रक्तदाता सन्नी गोठवाल टीम मानव सेवा फाउंडेशन ग्रुप के संचालक ने बताया कि, रक्तदान के क्षेत्र में सेवा की शुरुआत वर्ष 2014 में महावीर कैंसर हॉस्पिटल जयपुर से हुई। दौसा जिले के सबसे चर्चित ओर ज्यादा बार एसडीपी प्लाज्मा ब्लड डोनेट करने वाले साथी अजय रामनाथ घुमणा के जन्मदिन पर जीवन का 48 वीं बार रक्त दान कार्य किया।