शिकारपुर: राकेश टिकैत के ओडिशा में गिरफ्तार भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश, शिकारपुर कोतवाली में किया प्रदर्शन
शिकारपुर में भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बीते देर रात शिकारपुर कोतवाली में प्रदर्शन किया,यह प्रदर्शन ओडिशा के भुवनेश्वर में किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया।भाकियू नेताओं के अनुसार, राकेश टिकैत भुवनेश्वर में प्रस्तावित किसान महापंचायत किसान सभा की तैयारी के लिए पहुंचे थे।