सासाराम: दरीगांव थाना क्षेत्र के महरनिया गांव के NH-2 पर दो बाइक में हुई टक्कर, एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति हुए घायल।
Sasaram, Rohtas | Jan 30, 2024 दरीगांव थाना क्षेत्र के महरनिया गांव के NH-2 पर दो बाइक में टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायल व्यक्ति का नाम दीप नारायण एवं देव कुमार है। घटना के बाद दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां चिकित्सक के देखरेख में दोनों घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। दोनों घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।