उरई: जनपद जालौन को जल संरक्षण के लिए राष्ट्रपति से मिला सम्मान, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
Orai, Jalaun | Nov 19, 2025 बुधवार की सुबह 11:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, बीते दिन दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा जनपद जालौन को राष्ट्रीय जल पुरस्कार में बड़ा सम्मान मिला और राष्ट्रपति द्वारा जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया साथ ही जिले के विकास के लिए 2 करोड रुपए कभी सम्मान दिया गया।