पन्ना: माता सिंह वाहिनी मंदिर में रंग पंचमी के अवसर पर जमकर उड़ा रंग गुलाल।
Panna, Panna | Mar 30, 2024 रंग पंचमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अजयगढ़ चौराहा में स्थित माता सिंह वाहिनी मंदिर में होली मिलन और फाग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सर्वप्रथम महिलाओं के द्वारा माता सिंह वाहिनी और राधा कृष्ण की पूजन अर्चना कर गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां भेंट की गई उसके बाद ढोलक मंजीरा की धुन पर जमकर संगीत नृत्य और फाग हुई।