पन्ना: तेंदुआ का शिकार करने वाले 3 गिरफ्तार 1 फरार वन परिक्षेत्र पवई अंतर्गत बीट पिपरिया दौन का मामला।
Panna, Panna | Mar 30, 2024 पन्ना जिले के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र पवई के बीट पिपरिया दौन में एक खेत की बारी में शिकारियों के द्वारा लगाए गए फंदे में तेंदुआ के फंसने की सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलेश पटेल द्वारा मौके पर पहुंचकर डीएफओ पुनीत सोनकर को सूचना दी गई। श्री रोनकर रेस्क्यू के साथ रवाना हुए लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही तेंदुआ की मौत हो गई।