कांके: हरमू रोड स्थित प्लास्टिको वर्ल्ड में भीषण आग, स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Kanke, Ranchi | Nov 28, 2025 हरमू रोड स्थित प्लास्टिको वर्ल्ड में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। स्थानीय लोग और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। बता दें कि आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल की टीम को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोग और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने में काफी नुकसान पहुंचा है।