खंडवा नगर: खंडवा: मटकी फोड़ कार्यक्रम में चाकूबाजी, साले ने जीजा पर किया हमला, सीने में लगे चार टांके
खंडवा में जन्माष्टमी के मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान रात 11:30 बजे सिनेमा चौक पर चाकूबाजी की घटना हुई। बाइक से आए बदमाश ने युवक के सीने पर वार किया। घायल युवक दिनेश मालाकार (22) ने हिम्मत दिखाई और खुद बाइक से जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसके सीने पर चार टांके लगाए। जानकारी रविवार सुबह 8 बजे के लगभग जिला अस्पताल से ली गई है।