ढटवाल: ढटवाल भाजपा मंडल ने आपदा से प्रभावित लोगों को बांटे तिरपाल, मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने दी जानकारी
ढटवाल भाजपा मंडल द्वारा आपदा से प्रभावित लोगों को तिरपाल बांटे हैं। यह जानकारी ढटवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने शनिवार को करीब 12:30 बजे दी है उन्होंने बताया कि ढटवाल क्षेत्र में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पीड़ित परिवारों को तिरपाल भेजे हैं।